जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अंकित शर्मा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से अनिल कुमार और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई राजकीय उत्क्रमित विद्यालय तुरियाबेड़ा के पास अनिल कुमार के कमरे में की गई, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कमरे से हथियार बरामद किए गए। मौके पर दो युवतियां भी मिलीं, जिन्हें बाहर से लाकर वहां रखा गया था। पुलिस को आशंका है कि उक्त स्थान पर देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतें भी सामने आई हैं। गिरफ्तार आरोपी अंकित शर्मा का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है और एमजीएम थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ आप...