मोतिहारी, जनवरी 11 -- तुरकौलिया। बेतिया राज के जमीन को लेने के लिए सरकार के द्वारा शुरू किये गए अभियान को लेकर बिजुलपुर, विशुनपुरवा, जयसिंहपुर के किसानों ने एकजुट होकर रविवार को विशुनपुरवा स्थित गांधी पुस्तकालय पर बैठक की। अध्यक्षता किसान जवाहर लाल सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक मे किसानों ने एकजुट होकर कहा कि मर मिटेंगे लेकिन हम सब अपने पुश्तैनी जमीन को नहीं छोड़ेंगे। सरकार अपने फैसले पर पुनः विचार करे। किसान चिन्ताहरण सिंह ने कहा कि बेतिया राज के कोठी से उन सबके पूर्वज को करीब 100 वर्ष पूर्व जमीन हासिल हुआ है। जिसका जमाबंदी क़ायम होकर वें सब वर्षो से सरकार को लगान देते आ रहे है। फिर वह जमीन कैसे छोड़ेंगे। किसान उमेश सिंह ने कहा कि इस साजिश को वे लोग नाकाम करेंगे। किसान हरेकृष्णा सिंह ने कहा कि यहाँ के करीब 150 किसानों को सीओ द्वारा नोटिस देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.