मोतिहारी, फरवरी 9 -- तुरकौलिया, निसं। बेतिया राज के जमीन अधिग्रहण करने के आदेश से किसान एकजुट होकर आंदोलन करने के मूड में आ गए हैं। इस मद्देनजर तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मांझार मठ के प्रांगण में रविवार को किसानों की बैठक हुई। चम्पारण किसान-मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले के खिलाफ जिले के किसान एकजुट हो चुके हैं। बेतिया राज की जमीन के नाम पर पुश्तैनी जमीन को अधिग्रहण करने की कोशिश नाकाम की जायेगी। मुख्य संरक्षक सह पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार किसान हित को देखते हुए अपने फैसले को वापस ले, अन्यथा किसान मर मिटने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिले के किसान 28 फ़रवरी को सरकार के इस फैसले के खिलाफ नरसिंह बाबा मठ से लेकर समाहरणालय तक पैदल ...