मोतिहारी, फरवरी 7 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपाल चौक स्थित दो आभूषण की दुकानों से करीब 22 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। मामले में शंकरसरैया कसवा टोला के रहने वाले ज्वेलर्स दुकानदार टुनटुन कुमार व ध्रुव साह ने अलग अलग आवेदन देकर चोरी गयी आभूषण की बरामदगी की गुहार लगायी है। बताया जाता है कि माधोपुर गोपाल चौक पर इंडियन बैंक के नीचले तल्ला पर सकचन महतो के मकान में स्थित टुनटुन ज्वेलर्स दुकान का ताला व शटर काटकर चोरों ने रात में दुकान में रखे तिजोरी तोड़कर सात किलोग्राम चांदी के आभूषण व तीस ग्राम सोने के आभूषण की चोरी कर ली। दुकानदार टुनटुन ने बताया कि चोरी गयी आभूषण की क़ीमत करीब 18 लाख रूपये होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम में दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह मकान मालिक के सूचना पर आने पर चोरी की घटना का पता चला। चोर दुकान में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.