प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में सात दिनी विशेष शिविर के अंतर्गत तीसरे दिन साइबर के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साइबर सेल थाना प्रभारी राहुल कुमार, पूजा, प्रमोद कुमार, अनिकेत कुमार सिंह की ओर से वर्तमान समय में चल रहे प्रत्येक प्रकार के साइबर अपराध एवं उनसे बचाव पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि आज समाज में व्याप्त समस्त कुरीतियों का समाधान राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ही संभव है। डॉ. राघवेंद्र मालवीय ने विशेष शिविर में मलिन बस्तियों में साफ-सफाई एवं पर्यावरण के प्रति सचेत करने वाले कार्यक्रमों करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सिवाश्रेय यादव, डॉ. पुष्पांजलि पाल, डॉ. मोनिका सिंह, श्वेता तिवारी, डॉ. राजीव नयन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.