श्रावस्ती, जनवरी 5 -- श्रावस्ती। जन सुनवाई के दौरान दिकौली निवासी दिव्यांग कुलदीप कुमार ने डीएम अश्वनी कुमार पाण्डेय को मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। उसने बताया कि वह दोनों आंखों से दिव्यांग हैं और राजकीय इंटर कालेज विशुनापुर में कक्षा 10 का छात्र है। डीएम ने समस्या सुनी और रेडक्रॉस के माध्यम से चलने के लिए सुगम्य केन व कंबल देने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग को पीड़ित को उनको शासन से दी जाने वाली छात्रवृत्ति व डीआईओएस को दिव्यांग छात्रों के मिलने वाले स्पेशल ग्रांट प्रदान करने के निर्देश दिए। सुगम्य केन पाकर कुलदीप कुमार ने डीएम को धन्यवाद दिया। उसने कहा कि सुगम्य केन के माध्यम से उनके दैनिक जीवन में आवागमन में बहुत सहायता मिलेगी। साथ ही कंबल शीतलहर में ठंड से बचायेगा। मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इन उपकरणों को हम खरीद नहीं सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.