नई दिल्ली, जुलाई 24 -- ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन पैर में भयंकर चोट लगी। इस पर आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का रिऐक्शन भी देखने को मिला है। पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर है और वे इस इंजरी के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वे जरूरत पड़ने पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं, लेकिन पंत की इंजरी पर एलएसजी के बॉस संजीव गोयनका ने कहा कि तुम फाइटर हो और हम सभी जानते हैं कि आप दमदार वापसी करेंगे। एलएसजी ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले 27 करोड़ रुपये में ऑक्शन में खरीदा था। संजीव गोयनका ऋषभ पंत को बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक्स पर लिखा, "ऋषभ, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आप एक योद्धा हैं और हमें विश्वास है कि आप और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे।" जब गोयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.