दरभंगा, फरवरी 16 -- घनश्यामपुर। उत्तराखंड की पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल गांव पहुंची। हालांकि टीम को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, तुमौल गांव निवासी पुनीत कुमार उर्फ विवेक सिंह और विकास कुमार उर्फ गौरभ सिंह के खिलाफ प्रौद्योगिकी अधिनियम से जुड़े आर्थिक अपराध के मामले में वारंट जारी किया गया था। दोनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस की टीम दरभंगा पहुंची और स्थानीय घनश्यामपुर पुलिस के सहयोग से गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी ली, लेकिन दोनों अभियुक्तों के नाम से उक्त पते पर कोई चल संपत्ति नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपित काफी समय से गांव से बाहर रह रहे हैं। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, परंतु ठोस जानकारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.