महोबा, अक्टूबर 11 -- महोबा, संवाददाता। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर माता गौरी से अखंड सौभाग्य की कामना की। जबकि भोले की आराधना कर परिवार की खुशहाली मांगी। शाम होते ही छतों पर महिलाएं चांद के दीदार के लिए एकत्र होने लगी। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद व्रत पूरा किया। महिलाओं को उनके पतियों के द्वारा उपहार भेंट किए गए। पिछले कई दिनों से महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में जुटी थी। शुक्रवार को सुबह से महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की लंबी उम्र होती है। महिलाओं ने पति के नाम की मेहंदी हाथों में लगाने के साथ सोलह श्रंगार किए। शाम को महिलाएं चांद के दर्शन के लिए छत पर पहुंच गई। महिलाओं की भीड़ से चांद भी बादलों में छिपा रहा। च...