गोरखपुर, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति के पर्व पर गोरखपुर पहुंचे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से खिचड़ी चढ़ाई। इस दौरान सीएम योगी ने शिवावतार महायोगी से लोकमंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में सीएम योगी की नजर एक बच्चे पर पड़ी तो वह खुद को दुलार करने से रोक नहीं पाए। सीएम योगी बच्चे के पास पहुंचे और पूछा तुमको क्या चाहिए। पहले तो बच्चा सोचता रहा, फिर उसने सीएम योगी के कान में जवाब दिया। बच्चे का जवाब सुनकर वहां मौजूद ही नहीं बल्कि सीएम योगी भी ठहाके लगाकर हंस पड़े। दरअसल बच्चे ने सीएम योगी के कान में चिप्स दिलाने के लिए बोला था। सीएम योगी ने बच्चे की फरमाईश भी पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.