लातेहार, जनवरी 16 -- लातेहार, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस साइडिंग में लेवी को लेकर 15 दिनों के भीतर दूसरी बार राहुल दुबे गैंग ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे नदी टोला के पास बने चेक पोस्ट में अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को निशाना बनाकर फायरिंग की। घटना में गार्ड उदय सिंह और राधा सिंह बाल-बाल बच गए। गार्ड उदय सिंह ने बताया कि पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे। एक अपराधी बाइक से उतरकर कैलाश साव के घर के पास हवाई फायरिंग किया। इसके बाद दूसरा फायर उस स्थान पर किया गया, जहां गार्ड बैठे रहते हैं। गोली कुर्सी में लगी, जिससे कुर्सी टूट गई। गार्ड के अनुसार, गोलीबारी के बाद अपराधी करीब 5 से 7 मिनट तक मौके पर रुके रहे और फिर बाइक से फरार हो गए। जात...