लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत बुधवार को डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में तुबेद कोल माईन्स के भारी वाहन चालकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गयी। मौके पर डीटीओ ने कहा कि हम सभी का दायित्व ही नहीं कर्तव्य भी है कि हम सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करें। नियमों का पालन करने से यदि किसी प्रकार की दुर्घटनाएं होती है तो जान माल का नुकसान कम से कम होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें, ताकि आप भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.