रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। तुपुदाना के दस माइल क्षेत्र में बुधवार से महुआ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। मंडी एड़पा, ट्राइबकार्ट और अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा आयोजित यह फेस्टिवल दस माइल चौक के पास सांगा विलेज में होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महुआ से तैयार विभिन्न उत्पादों को प्रस्तुत करना और इसे जनजातीय सुपर फूड के रूप में स्थापित करने पर चर्चा करना है। इस फेस्टिवल में आदिवासी खानपान और समृद्ध संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर करीब 300 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां आदिवासी परिवेश को दर्शाते हुए पारंपरिक घर, प्रकृति पर आधारित रेस्टोरेंट, ट्राइबल आर्ट, कला और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत, 32 जनजातियों के कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.