देहरादून, फरवरी 14 -- देश की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) नई दिल्ली की ओर से हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह 'भारंगम' में शनिवार को लोक कला संस्कृति केंद्र गढ़वाल विश्वविद्यालय ने तुगलक नाटक का मंचन किया। समारोह में तुगलक नाटक का मंचन किया गया, जिसका निर्देशन एनएसडी से प्रशिक्षित महेंद्र कुमार ने किया। नाटक में मोहम्मद बिन तुगलक के शासन की दूरदर्शिता, असफल योजनाओं और जनता से बढ़ती दूरी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।मंचन में शिवम, मेघा, सोमिल, शिवम यादव, कार्तिकेय खट्टर, विकेश बाजपेई, गौरव नेगी, ईशान अली, आदित्य कुमार, अर्जुन राणा, प्रशांत थप्लियाल और अरविंद टमटा सहित छात्रों ने अभिनय किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दून विवि की प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल और गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.