नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तुगलकाबाद गांव में सोमवार दोपहर मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हिमांशु कुमार चौहान उर्फ अंशु के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि कांगड़ मोहल्ला निवासी हिमांशु पिछले तीन महीने से बेरोजगार था। सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे झगड़े की सूचना मिलने पर गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीRs.। मकान नंबर 268 के कमरे में युवक का खून से लथपथ शव मिला। पड़ोसियों और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या में आरोपी...