अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या धाम इस बार भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैथरान का गवाह बनने जा रहा है। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आगामी 13 अप्रैल को होने वाली 'रन फॉर राम के आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में धावक अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। पिछले वर्ष भी रामनगरी में इस मैराथन का आयोजन हुआ था जिसमें नाइजीरिया के चार अंतरराष्ट्रीय धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस बार करीब 30 हजार लोगों के इस मैराथन में प्रतिभाग करने की संभावना है। इसमें यूपी सहित अन्य कई राज्यों के महिला और पुरूष धावक शामिल हो रहे हैं। दौड़ में शामिल होने वालें के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इसी को लेकर क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी अवनीश सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान आयोजन की पूरी जानकारी दी। क्रीड़ा भारती के अयोध्या महानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.