बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- तीस सेकेंड में तीन फावड़े मार नौ बार गालियां दीं बिल्हौर,संवाददाता। अरौल के पिहानी मजबूत नगर गांव में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। तीस सेकेंड के वायरल वीडियो में खेत पर तीन लोगों के बीच लड़ाई हो रही है। एक युवक हाथ में फावड़ा लेकर गालियां देते हुए दौड़ा। और तीस सेकेंड में दोनों तरफ से नौ बार गालियां देते हुए दबंग ने तीन बार सामने वाले युवक को फावड़ा मारा। युवक ने 600 रूपए के डीजल को लेकर खेत मालिक पर फावड़े से हमला कर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। इस बावत इंस्पेक्टर अरौल जनार्दन यादव ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.