मऊ, फरवरी 13 -- मऊ। अमिला नगर पंचायत अंतर्गत नवकापूरा बसावनपुर के समीप शारदा सहायक माइनर पर बने लगभग तीस वर्ष पुराने हियूम पाइप पुल को नहर विभाग द्वारा तोड़े जाने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को ग्रामीणों और किसानों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर विरोध जताया और जल्द से जल्द नया पुल निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार यह पुल पिढऊथ, सिंहपुर, नवकापूरा, बसावनपुर, मटरपुरा सहित आधा दर्जन गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग था। सैकड़ों एकड़ में बोई गई फसलों तक ट्रैक्टर और कृषि सामग्री ले जाने के लिए यही एकमात्र सुगम रास्ता था। बसावनपुर विद्युत सब स्टेशन और फायर ब्रिगेड के आवागमन के लिए भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। किसान रामहंस सिंह, सुरेन्द्र नाथ, राजदेव सिंह, रामअजोर यादव, रामसिंह, हरिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.