रुडकी, जनवरी 8 -- भगवानपुर। बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के कई गांव में गुरुवार को छापेमारी की। टीम ने 30 घरों में बिजली चोरी करते पकड़ा। टीम ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने गुरुवार को दादु बॉस, बन्दरजुड़, लाल वाला मजबता , बुग्गावाला समेत कई गांव में टीम ने छापेमारी की। टीम की कार्रवाई को देखते हुए ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। साथी ग्रामीण एक दूसरे को फोन के माध्यम से टीम की जानकारी देते रहे। टीम की जानकारी पाकर लोग अपने केबल भी उतरने में लग रहे। इसके बावजूद टीम ने 30 घरों से बिजली चोरी पकड़ी। टीम की वापस लौटने पर ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भगवानपुर एसडीओ सजल हटवाल ने बताया कि चार गांव में टीम ने छापेमारी की है। जिसमें 30 लोगों के केबल भी जप्त किए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.