सीवान, जनवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 30 पैक्स में होने वाले चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी गई है। पैक्सों में होने वाले चुनाव को देखते हुये 6 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसे लेकर 24 जनवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट पर, संबंधित प्राथमिक कृषि साख समिति के कार्यालय के सूचना पट पर, जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय सूचना पट पर व प्राधिकार के वेबसाईट पर किया जायेगा। वहीं, 22 जनवरी को निर्वाचन पदाधिकारी को मतदाता सूची जिला सहकारिता पदाधिकारी उपलब्ध करायेंगे ताकि आगे की कारवाई सुनिश्चित की जा सके। दावा-आपत्ति 24 जनवरी से 3 फरवरी तक होगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि सीवान सदर प्रखंड के बाघड़ा, दरौंदा...