नोएडा, नवम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को मिनी हैकाथॉन का शुभारंभ हुआ। इसमें 390 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 187 टीमें अंतिम मूल्यांकन के लिए चुनी गई। हैकाथॉन में छात्रों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन से लेकर ऐप आधारित मॉडल समेत अनेक नई तकनीक प्रस्तुत कीं। पहला पुरस्कार सीएसई तृतीय वर्ष के छात्रों ने जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...