बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- तीसरे मैच में जापान ने लगायी गोलों की झड़ी फोटो : हॉकी 06 : राजगीर खेल अकादमी में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी मैच में जापान के खिलाफ गोल करते कजाकिस्तान के खिलाड़ी। हॉकी 07 : राजगीर खेल अकादमी में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी मैच में चीन के खिलाफ गोल का प्रयास करते कजाकिस्तान के खिलाड़ी। राजगीर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। एशिया कप के पहले दिन तीसरा मुकाबला जापान और कजाकिस्तान के बीच हुआ। मैच में जापान ने गोलों की झड़ी लगा दी। मैच शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही जापान की टीम ने गोल दागकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे। पहले क्वार्टर में जापान ने एक के बाद एक तीन गोल ठोंककर कजाकिस्तान की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। कजाकिस्तान की टीम इस हमले में मैच के अंत तक नहीं उबर सकी। पहले क्वार्टर में तीन गोल खाने वाली टीम ने हालांकि, दूसर...