नई दिल्ली, मार्च 10 -- आंध्र प्रदेश के लोकसभा सांसद केलिसेट्टी अप्पला नायडू ने राज्य के लोगों से आबादी बढ़ाने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने विवादित ऑफर देते हुए कहा कि यदि कोई महिला तीसरा बच्चा पैदा करती है तो 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके अलावा यदि तीसरी संतान बेटा हुआ तो फिर एक गाय दी जाएगी। उन्होंने अपने इस विवादित ऑफर का बचाव भी किया और कहा कि राज्य की आबादी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी में आंध्र प्रदेश की आबादी कम होने का खतरा है। इसके अलावा पूरे देश में ही आबादी को बढ़ाने की जरूरत है। बता दें कि भारत आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है। टीडीपी सांसद के इस बयान को उनकी ही पार्टी के कई लोगों ने क्रांतिकारी बताया है। सांसद का यह बयान उस समय आया है, जब तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.