नई दिल्ली, मई 17 -- भारत सरकार ने पाकिस्तान से सीधे या किसी तीसरे देश के जरिए आने वाले सभी सामानों के आयात और ट्रांसशिपमेंट पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई आर्थिक और कूटनीतिक कदम उठाए हैं, जिनमें यह व्यापार प्रतिबंध भी शामिल है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पाकिस्तान चालबाजी दिखाते हुए किसी देश के जरिए भारत में सामान भेजने की कोशिश कर सकता है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान से जुड़े माल पर भारत सरकार ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन सामानों को रोकना शुरू कर दिया है जो पाकिस्तान से निकलकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.