मुंगेर, फरवरी 25 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थानाक्षेत्र के दुर्गापुर में रविवार की दोपहर दियारा जाने के क्रम में गंगा नदी में डूबे 24 वर्षीय युवक जय कुमार का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। मंगलवार की दोपहर खोजबीन के दौरान गोताखोरों को युवक का शव बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। युवक की मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...