आगरा, जनवरी 12 -- तृतीय स्व. देवीराम अग्रवाल फाइव-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को चार मैच खेले गए। पहला मैच महिला वर्ग में आगरा और बुलंदशहर के बीच हुआ। आगरा ने शानदार खेल का परिचय देते हुए बुलंदशहर को 3-2 से पराजित किया। आगरा की तरफ से वंशिका ने 2, भूमि ने 1 व बुलंदशहर के लिए जुगनू और सलोनी ने 1-1 गोल किया। मैन ऑफ द मैच जुगनू रहीम को चुना गया। आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि दूसरा मैच बालक वर्ग में आगरा और मथुरा के मध्य हुआ। इस मैच में आगरा ने अपना प्रभुत्व साबित करते हुए मथुरा को 6-2 से पराजित किया। आगरा की तरफ से दिनेश, अभिषेक और खलील ने 2-2 गोल किए। मथुरा के लिए गोपाल व लखन ने 1-1 गोल किया। मैन ऑफ द मैच मथुरा के लखन को चुना गया। तीसरा मैच महिला वर्ग में हरदोई बनाम झांसी के मध्य खेला गया। इस मैच में हरदोई ने अपनी श्रेष्ठता साबित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.