प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। अधिवक्ता पर नाराज वकीलों का प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। सुबह उप निबंधक सदर प्रथम कार्यालय में अधिवक्ताओं ने काम रोका। हालांकि उप निबंधक चतुर्भुज पांडेय अधिवक्ताओं से बात कर रहे हैं। सिविल लाइंस में अधिवक्ता से हुई मारपीट के विरोध में तीन दिन से प्रदर्शन चल रहा है। तीसरे दिन भी सुबह अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। सदर तहसील में सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है। उप निबंधक प्रथम कार्यालय में सबसे ज्यादा राजस्व आता है। क्योंकि यहां सिविल लाइंस, अशोक नगर, टैगोर टाउन, जार्जटाउन, अल्लापुर, तेलियरगंज जैसे क्षेत्रों की रजिस्ट्री होती है, जहां जमीन महंगी है। अफसरों का अनुमान है कि दो दिन में ढाई करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.