मुंगेर, फरवरी 6 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित तीनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासनिक सतर्कता और कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई। अनुमंडल मुख्यालय के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 2061 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उच्च विद्यालय, सिमरी बख्तियारपुर केंद्र पर प्रथम पाली में 291 में 7 तथा द्वितीय पाली में 348 में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 346 में 7 और द्वितीय पाली में 359 में 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रही। वहीं डीसी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली म...