रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण लगातार जारी है, लेकिन अनुपस्थिति का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशिक्षण के तीसरे दिन कुल 368 मतदान कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाने की बात कही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ब्लॉक-डी में आयोजित किया जा रहा है, जो 21 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण कोषांग के अनुसार तीसरे दिन तीन पालियों में कुल 1800 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिनमें से 1432 कर्मी उपस्थित हुए। इस प्रकार कुल उपस्थिति 79.6 प्रतिशत रही। शिफ्टवार उपस्थिति का हाल पहली पाली: 600 के लक्ष्य के मुकाबले 498 कर्मी उपस्थित रहे, जबकि 102 अनुपस्थित पाए गए। इस पाली में 83 प्रतिशत उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.