नैनीताल, फरवरी 5 -- भीमताल। भीमताल के जून एस्टेट क्षेत्र में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन महकमे की गश्त जारी है। गुरुवार को भी अलग-अलग टीमों ने जंगल में गश्त कर हमलावर को ढूंढने की कोशिश की। हालांकि, हमलावर वन्यजीव का कोई पता नहीं चल सका। भीमताल के बाईपास क्षेत्र में रहने वाली गंगा देवी बीते सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन मंगलवार को घर से करीब छह किमी दूर जंगल में उसका अधखाया शव मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वन्यजीव के हमले में महिला की मौत की संभावना जताई। शव को सीएचसी भीमताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश भी जताया था। वन विभा...