बिजनौर, जनवरी 1 -- भारतीय किसान यूनियन की ओर से नांगल सोती के खादर क्षेत्र में गन्ने की फसल उजाड़ने और किसानों पर दर्ज मुकदमे दर्ज किये जाने के विरोध में डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को तीसरे दिन भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय नजीबाबाद पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। धरने के दौरान महेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को कृषि भूमि दी जानी चाहिए, गन्ने की नष्ट फसल का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ मामले वापस लिए जाएंगे तब तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही डीएफओ कार्यालय पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी एसडीओ अंशुमन्मितल और डिप्टी रेंजर राम मुसाफिर, रेजर राजगढ़ और किसानों के साथ हुई बातचीत भी असफल रही। मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.