आजमगढ़, अगस्त 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह का तीसरे दिन शनिवार को भी आमरण जारी रहा। वे अध्यापकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण और मानवेंद्र विद्यार्थी के वेतन भुगतान को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण को लेकर संगठन द्वारा 22 मई तक अनिश्चितकालीन धरना चला। जिसका संज्ञान स्वयं जिलाधिकारी ने लिया और समस्याओं का समाधान करने के लिए समयबद्ध लिखित रूप से देने के लिए निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है। जिला विद्यालय निरीक्षक चाहते तो आमरण अनशन स्थल पर आकर समस्याओं का समाधान कर सकते थे, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.