बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं। शहर के मालवीय आवास गृह पर भाकियू चढूनी का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि का निरीक्षण किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन पर दूसरे पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाया। जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य के विरोध के बाद, नायाब तहसीलदार ने सोमवार को तहसील में दोनों पक्षों को बुलाया है। हालांकि, जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि अब फैसला तहसील में नहीं, बल्कि 12 जनवरी को संगठन की मासिक पंचायत में होगा। जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, जिला महासचिव बीयीशु दास, बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव,नूरुद्दीन ठेकेदार, भगवान दास, प्रेमवती, रामेश्वर शाक्य, आराम सिंह, रामसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...