मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नगर के लोगों को अतिक्रमण की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम ने सोमवार को भी सख्ती के साथ अभियान जारी रखा। गुरुवार और शुक्रवार की तरह सोमवार को भी निगम की टीम नए तेवर में सड़कों पर उतरी और जहां जहां अतिक्रमण नजर आया वहां बिना देर किए नोटिस थमाए गए। अभियान की शुरुआत बेकापुर किराना पट्टी से की गई जहां लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम लोहा पट्टी, गुलजार पोखर, नीलम चौक, आजाद चौक होते हुए पुन: नगर निगम कार्यालय पहुंची। निगम की टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। कई दुकानदार आनन फानन में अपना सामान समेटते नजर आए। अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.