बिजनौर, फरवरी 4 -- नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका परिषद के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ईओ कुणाल रस्तोगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ नेहरू चौक से लेकर बाईपास मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ईओ कुणाल रस्तोगी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण करता या सड़क पर ठेले लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.