भागलपुर, नवम्बर 25 -- प्रखंड में रबी फसल लगाने के लिए किसान जुटे हुए हैं। किसानों को ई-किसान भवन में अनुदानित दर पर मिलने वाली 10 वर्ष से कम अवधि की गेहूं की किस्म का बीज सोमवार को तीसरे दिन भी ई-किसान भवन में नहीं मिल पाया। काउंटर खुला लेकिन गेहूं बीज नदारद था। गेहूं बीज के लिए आए किसान बिना बीज लिए निराश लौटते रहे। बीज वितरण काउंटर के संचालक रंजन दुबे ने बताया कि गेहूं का बीज शुक्रवार की शाम समाप्त हो गया है। एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। बीज प्राप्त होते ही किसानों के बीच वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 159 किसानों के बीच 198.60 क्विंटल गेहूं बीज अनुदानित दर पर दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.