कोडरमा, फरवरी 21 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में विगत तीन दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है। कब तक नियमित पेयजलापूर्ति होगी, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। विभाग का दावा है कि उरवां में मोटर रिपेयरिंग का काम चल रहा है, वैकल्पिक रास्ता भी तलाशा जा रहा है। इस संबंध पीएचइडी विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार से पुराना पानी टंकी व सीएच स्कूल रोड स्थित पानी टंकी से पेयजलापूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार को पानी सप्लाई हो जायेगी। जबकि गुमो, गांधी स्कूल रोड व अड्डी बंगला के पानीटंकी होने वाली पेयजलापूर्ति ठप रहेगी। बता दें कि उरवां स्थित पीएचइडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 50 एचपी का मोटर खराब हो जाने के कारण तीन दिनों से शहर में पेयजलापूर्ति प्रभावित है। पेयजलापूर्ति ठप होने से करीब एक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.