देवरिया, अप्रैल 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। तीसरे दिन भी पारा कम रहने से मौसम खुशगवार रहा। रविवार की आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बदली और पुरवा हवा गर्मी का प्रकोप काफी कम रहा। पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। आंधी पानी के बाद मौसम बदलने से तापमान 43 से गिरकर 30-31 डिग्री पर आ गया। अप्रैल महीना शुरू होते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा था। पहले दिन से ही तेज पछुआ हवा चलने लगी। लेकिन 10 दिन पहले अचानक मौसम काफी तीखा होने लगा। तापमान में रोज इजाफा होने लगा। लेकिन पिछले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया। हर दिन बढ़ते तापमान से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप की मार से लोग बेहाल होने लगे। दोपहर में मौसम काफी तीखा होने से लोग घरों से निकलने से परहेज करने लगे। पिछले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार त...