आरा, फरवरी 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत भोजपुर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से कदाचार करते परीक्षार्थी के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। प्रशासनिक सतर्कता और केंद्राधीक्षकों की सक्रियता के कारण परीक्षा का माहौल पूरी तरह नियंत्रित बना रहा। जिले में कुल 40,231 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें प्रथम पाली में 19,177 और द्वितीय पाली में 21,406 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 755 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में प्रथम पाली के 403 एवं द्वितीय पाली के 352 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर दं...