मैनपुरी, नवम्बर 9 -- शिव मंदिर के सामने अतिक्रमण को लेकर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। शिव मंदिर के सामने जानवर बांधकर आरोपियों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम प्रसून कश्यप से कब्जा हटाने की शिकायत की थी। जिसके बाद राजस्व विभाग से लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची और दो दिन में कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन एक सप्ताह बाद भी समस्या से निजात न मिलने पर परिजन ग्रामीणों सहित अनिश्चित भूख हड़ताल पर बैठ गए है। तीसरे दिन भी लगातार जारी रही। तहसील क्षेत्र के ग्राम ओय में लेखपाल अनुराग यादव व पुलिस टीम ने मंदिर के सामने बने खूंटा तो उखड़वा दिए गए लेकिन नाद दो दिन में हटाए जाने का समय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.