हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर के ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग तीसरे दिन भी पूरी तरह बुझ नहीं सकी। कूड़े के ऊंचे ढेर के अंदर सुलग रही आग के कारण लगातार धुआं उठता रहा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौला रोखड़ में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में बुधवार देर रात लगी थी। नगर निगम के अनुसार जमा कूड़े की मोटी परत और अंदर बनने वाली गैसों के कारण आग को पूरी तरह बुझाने में समय लग रहा है। धुएं के कारण आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि कार्मिक लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही आग का असर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.