बेगुसराय, जनवरी 22 -- बीहट। बरौनी प्रखंड के दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड की फौकानिया की तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 69 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथौली के केन्द्राधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में उर्दू तथा दूसरी पाली में हुई हिन्दी की परीक्षा में कुल 548 में 46 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी की एचएम सह केन्द्राधीक्षक वेणुजा ने बताया कि उनके केन्द्र पर कुल 473 परीक्षार्थी में 23 गैरहाजिर रहे। दोनों परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में अमित कुमार तथा अमरेन्द्र कुमार तैनात थे। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, बरौनी के श्रम प्रवर्तन अधिकारी हिमांशु शेखर ने दोनों परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया। 25 जनवरी तक दोनों केन्द्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.