हरदोई, जनवरी 28 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव निवासी श्याम सुंदर की मौत के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार न किए जाने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। शव से दुर्गंध आने लगी तो आखिरकार पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए तीसरे दिन जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव को दफन कराया। 13 जनवरी को गांव के ही दो लोगों ने श्याम सुंदर के साथ मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लिए थे। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को परिजन लखनऊ के एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजन सोमवार रात शव गांव ले आए और कुछ मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मंगलवार से कासिमपुर इंस्पेक्टर और सीओ संडीला भारी पुलिस बल के साथ परिजनों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। दो दिन तक शव घर में पड़ा रहा और दुर्गंध फैलने लगी। इस...