गिरडीह, फरवरी 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को अध्यक्ष पद हेतु एक भी नामांकन प्रपत्र की बिक्री नहीं हुई। जबकि इससे पूर्व के दो दिनों में कुल 12 नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की जा चुकी है। तीसरे दिन प्रपत्र बिक्री शून्य रहने से चुनावी माहौल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस संबंध में धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिला एवं जांच की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तीसरे दिन भले ही एक भी प्रपत्र की बिक्री नहीं हुई है, लेकिन नामांकन प्रपत्र खरीदने की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित है, ऐसे में अभी कई दिन शेष हैं। उन्होंने आगे...