चंदौली, मार्च 16 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरीखास गांव स्थित गंगा घाट पर बीते शुक्रवार की दोपहर होली खेलने के बाद गंगा स्नान करने गया 16 वर्षीय किशोर प्रशांत यादव गंगा में डूब गया। वही घटना के तीसरे दिव रविवार को किशोर का शव चंद्रवाती गंगा घाट पर उतराया मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के महुआरीखास गांव निवासी अनिल यादव का 16 वर्षीय पुत्र प्रशांत यादव चहनिया स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। शुक्रवार को होली खेलकर अपने पांच दोस्तों संग महुआरी खास गांव गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा। इस दौरान अचानक पांव फिसलने पर वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने इसकी सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.