कन्नौज, मार्च 22 -- मानीमऊ। गंगा नदी में स्नान करते समय डूबे युवक का शव तीसरे दिन मित्रसेनपुर के सामने गंगा में उतराता हुआ मिला। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मित्रसेनपुर निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ भोलू 18 वर्ष पुत्र मानसिंह बुधवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। तभी गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया। जिसे निकालने के लिए साथियों और ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया लेकिन उसे खोज न पाये। पहुंची ने भी गोताखोरों को लगाया काफी खोजबीन की गयी लेकिन देवेंद्र कुमार का कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गये तब नदी के किनारे देवेंद्र कुमार का शव डूबने की जगह से करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.