कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार। रमजान के पवित्र महीने के तीसरे जुमे पर कटिहार की मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर की प्रमुख मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान रोजेदारों ने सजदा कर अमन-चैन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। रमजान का तीसरा अशरा अब अपने अंतिम चरण में पहुंचने लगा है। शहर की जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद और अन्य प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही लोग इकट्ठा होने लगे थे। जैसे ही अजान हुई, मस्जिदों में एक साथ सैकड़ों हाथ दुआ के लिए उठे। इमामों ने तकरीर (भाषण) के दौरान रोजे की फजीलत (महत्ता) बताते हुए लोगों को नेकी और परोपकार का संदेश दिया। ईद की तैयारी शुरू: रमजान का तीसरा अशरा यानी मगफिरत (माफी) का दौर चल रहा है। अब रोजेदार ईद की तैयारियों में भी जुटने लगे हैं। रमजान मुसलमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.