कटिहार, फरवरी 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में किसान पंजीकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत शनिवार को जोरदार ढंग से हुई। पहले ही दिन जिले के सभी 16 प्रखंडों में ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया, जिसमें कुल 5223 किसानों ने फार्म भरा, जबकि 2999 किसानों का सफलतापूर्वक ई-केवाईसी पूरा हुआ। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक पंजीकरण आजमनगर (778) और बलरामपुर (654) प्रखंड में हुआ। वहीं बारसोई, कदवा, कोढ़ा और समेली जैसे प्रखंडों में भी किसानों की अच्छी भागीदारी देखी गई। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान 6 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। सभी किसानों से अपील है कि निर्धारित तिथि के भीतर अपने नजदीकी केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.