मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे ई. केवाईसी तथा एफआर निबंधन के लिये तीसरे चरण का शिविर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत चल रहा है। शिविर में अधिक से अधिक किसानों का एफआर आईडी व ई.केवाईसी हो सके इसके लिये किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित राजस्व अधिकारी लगे हुए हैं। शुक्रवार को तीसरे चरण के शिविर का समापन किया जाएगा। सरकार भी एफआर आईडी के लिये किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि अधिकांश किसान अपना एफआर आईडी बना सके। एफआरआईडी बनाए जाने के मामले में दूसरे चरण में ज्यादा सफलता नहीं मिला था। ----- एफआर आईडी वाले किसानों को ही मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि के 9000 रुपए : गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 9000 रुपए की 22 वीं किस्त अब वैसे किसानों को ही मिलेगा जिनके पास फार्मर आईडी रहेगा।...