मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में तीसरे चरण के फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सोमवार से शुरु किया गया है। सभी ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों में कैंप मोड में फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। पहले दिन 4 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनी है। कैंप में कृषि विभाग के कर्मी व राजस्व विभाग के राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। किसान अपने कागजात के साथ कैंप में आकर फॉर्मर रजिस्ट्री करा रहे हैं। यह विशेष अभियान आगामी 6 फरवरी तक चलेगा। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुक किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कर आईडी जेनरेट किया जाना है। जिले में दूसरे चरण तक एक लाख से अधिक किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री किया गया है। उन्होंने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को भूमि संबंधी स्वयं के नाम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.